Baba Mahakal temple: सिंगर और रेपर बादशाह का एक एलबम ‘सनक’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसके एक गाने पर विवाद खड़ा हो गया है। क्योंकि उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इस गाने का विरोध किया है। पुजारियों का कहना है कि गाने में अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ के नाम का उपयोग किया गया है, इसलिए इस मामले पर कार्रवाई होनी चाहिए।
बादशाह पर एफआईआर की मांग
उज्जैन में क्रांतिकारी संत डॉ. अवधेश पुरी महाराज और महामंडलेश्वर संत शैलेशानंद सहित महाकाल के पुजारी महेश गुरु ने बादशाह के गाने का सख्त विरोध करते हुए कहा कि सिंगर बादशाह ने अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
सिंगर रैपर ने अपने गीत में भगवान भोलेनाथ के शब्द का उपयोग किया गया और उसी के आगे अश्लीलता की हद पार कर दी। इसलिए उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर होगी।
मंदिर के पुजारियों ने विरोध जताते हुए कहा कि ‘ऐसा क्यों होता है हमेशा एक ही धर्म के देवी देवताओं पर टिप्पणी की की जाती है और इस सिंगर बदशाह ने तो अपनी लोकप्रियता हासिल करनी है, इसलिए इसमें रैपर सांग में अश्लीलता की सारी हदे पार की गई है आखिर सेंसर बोर्ड क्यों चुप्पी साधे हुए है।
बता दें कि बादशाह का यह गाना तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लेकिन शिव भक्तों ने इस मामले में नाराजगी जताई है। ऐसे में अब यह मामला गर्माता नजर आ रहा है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त