हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sidhi: आदिवासी युवक पर पेशाब मामले में सीएम के निर्देश के बाद केस दर्ज, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम रवाना

विज्ञापन
Sidhi news

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री ने निर्देशों के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने टीम रवाना कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। आईपीसी की धारा 294, 504 और SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। ये धाराएं आगे बढ़ाई जाएंगी।‌

‘प्रवेश शुक्ल से कोई संबंध नहीं’ 

युवक के ऊपर पेशाब करने वाले वायरल हो रहे वीडियो मामले में स्थानीय बीजेपी विधायक केदार नाथ शुक्ल के बेटे गुरुदत्त शरण शुक्ल का बयान आया सामने आया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जितनी निंदा की जाए कम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित विधायक ने आरोपी प्रवेश शुक्ल के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि उन्होंने कहा कि सीधी विधायक का प्रवेश शुक्ल नाम का कोई प्रतिनिधि नहीं है ना ही वो किसी पद का पदाधिकारी है। कोई भी आए जाए इसके लिए मैं क्या कर सकता हूं। घटना निंदनीय है और इस पर कार्यवाही होनी चाहिए। आदिवासियों के लिए हमारी सरकार संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

(www.greenbot.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola