हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sidhi: 'अपराधी की कोई पार्टी नहीं होती...', सीधी मामले पर सीएम शिवराज का बड़ा बयान

विज्ञापन
Sidhi shivraj singh chauhan

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। सीएम ने प्रशासन को आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए लगाने को कहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने टीम रवाना कर दी गई है।

सीएम बोले- अपराधी की कोई पार्टी नहीं होती

सीधी मामले पर तुरंत एक्शन लेने के बाद शिवराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि आरोपी को कठोरतम सजा दी जाए। रोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बनेगी। आरोपी प्रवेश शुक्ल के बीजेपी से जुड़े होने के सवाल पर सीएम ने कहा- अपराधी की ना तो कोई जाति होती है…अपराधी का ना कोई धर्म होता है…अपराधी की ना कोई पार्टी होती है…अपराधी केवल अपराधी होता है।

कैलाश विजयवर्गीय बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण

वहीं सीधी मामले को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी को बचाने के सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे कुछ नहीं कहना है। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और आरोपी के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

प्रवेश शुक्ल नाम का कोई प्रतिनिधि नहीं

कहा जा रहा है कि युवक के ऊपर पेशाब करने वाला आरोपी प्रवेश शुक्ल सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल का पूर्व प्रतिनिधि है। युवक के ऊपर पेशाब करने वाले वायरल हो रहे वीडियो मामले में स्थानीय बीजेपी विधायक केदार नाथ शुक्ल के बेटे गुरुदत्त शरण शुक्ल का बयान भी आया सामने आया। उन्होंने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। आरोपी प्रवेश शुक्ल के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है। सीधी विधायक का प्रवेश शुक्ल नाम का कोई प्रतिनिधि नहीं है ना ही वो किसी पद का पदाधिकारी है। कोई भी आए-जाए इसके लिए मैं क्या कर सकता हूं। घटना निंदनीय है और इस पर कार्यवाही होनी चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola