Shraddha Das Acid Attack: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए श्रद्धा दास तेजाब कांड मामले में एक अपडेट सामने आया है। अपनी ही बचपन की दोस्त की जिंदगी, सुंदरता और काबिलियत से जलने वाली आरोपी इशिता साहू ने बचा हुआ तेजाब लाकर घर में रख दिया। बेटी को बचाने के लिए इशिता के पिता ने ही बचे हुए तेजाब को ठिकाने लगाया था, ताकि उनकी बेटी न पकड़ी जा सके। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि इशिता साहू अपने माता-पिता की अकेली संतान है। इस मामले पर बात करते हुए इशिता के पिता ने अपनी बेटी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
बेटी के लिए पिता ने किया गुनाह
इशिता के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इशिता ने श्रद्धा पर एसिड अटैक करने के बाद बचा हुआ तेजाब घर में रख लिया था, जिसे बाद में उन्होंने ठिकाने लगाया था, ताकि उनकी बेटी इस मामले से बच जाए। लेकिन वह अपनी बेटी इशिता की इस हरकत पर बेहद शर्मिंदा हैं। इशिता के माता-पिता श्रद्धा दास के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दवा कंपनियों की बढ़ेगी आमदनी, मोदी सरकार ने घाना से किए ये 4 समझौते, जानें किसे को मिलेगा फायदा
पिता से नफरत करती है इशिता
उन्होंने आगे कहा कि इशिता अपने पिता से भी बेहद नफरत करती है और उसे पिता के लोअर क्लास स्टेटस से शर्मिंदगी होती थी। इतना ही नहीं, इशिता बार-बार अपनी मां पर भी पिता से अलग होने का दबाव बनाती थी। इसके अलावा, इशिता साहू पिता को किसी भी फंक्शन या सार्वजनिक जगह पर नहीं ले जाती थी। उसे अपने पिता को पिता कहने पर भी शर्मिंदगी होती थी। इशिता साहू ने अपनी मां पर भी कई बार हमला किया है। बचपन से ही इशिता अपने पिता से नफरत करती है। इशिता के पिता चौकीदार की नौकरी करते हैं, जिसके लिए उन्हें 6 हजार रुपये मिलते हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
21 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines