Indore Shocking Robbery Incident With Policeman: मध्य प्रदेश के इंदौर से लूट की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां लुटेरों का शिकार कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि पदस्थ पुलिसकर्मी हुआ है। साधु के वेश में आए कुछ बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मी से मंदिर जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने के बाद उन साधु लुटेरों ने पुलिसकर्मी की घड़ी मांगी और सोने की चेन लूट ले गए। पीड़ित पुलिसकर्मी ने थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है। फिलहाल पुलिस टीम लुटेरों की तलाश कर रही हैं।
कार से साधु के वेश में आए बदमाश
ये मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। लुटेरों की शिकार हुए गोपाल बर्डे पुलिसकर्मी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह हर रोज की तरह ही शिक्षक नगर स्थित पर रोड मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान रोड पर कार में सवार होकर कुछ लोग आए, जो साधु के वेश में थे। उन लोगों ने गोपाल बर्डे से पास के एक मंदिर का रास्ता पूछा, जैसे पुलिसकर्मी मंदिर के नजदीक गए, उन्होंने हाथ से इशारा करते हुए बताया कि आगे धार्मिक स्थल है।
यह भी पढ़ें: गजब! इंजीनियर निकला चादर चोर? पत्नी ने ही VIDEO बनाकर खोली पोल
घड़ी में किया जादू-टोना
पुलिसकर्मी गोपाल बर्डे ने बताया कि इस दौरान उन लोगों ने उनसे उनके हाथों की घड़ी मांगी, इस बीच कार के पीछली सीट पर बैठे हुए एक व्यक्ति ने धूनी लगाते हुए घड़ी में जादू-टोना किया। इसके बाद आशीर्वाद लेने के लिए कहा, जैसे ही गोपाल बर्डे आशीर्वाद लेने के लिए अपनी गर्दन को कार की खिड़की में झुकाया, वैसे ही उन लोगों ने उनके गले से सोने की चैन उतर ली और आशीर्वाद नाम पर उनके हाथों में एक रुद्राक्ष दे दिया। इसके बाद तुरंत फरार हो गए। इसके तुरंत बाद ही गोपाल बर्डे को अपने सात हुई लूट के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने एरोड्रम थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर आसपास के इलाके सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और एक टीम को आरोपियों की तलाश में लगा दिया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
9 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
10 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
10 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines