Shivraj Singh Chouhan Press Conference: एमपी में सीएम के पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने आज दोपहर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में मामा और भैया के रिश्ते को टूटने नहीं दूंगा। इससे पहले शिवराज ने महिलाओं से मुलाकात की। सीएम से मिलते समय कुछ महिलाएं भावुक होकर रोने लगी तो शिवराज ने उन्हें गले लगा लिया।
प्रेस वार्ता में जब पत्रकारों से उनसे दिल्ली जाने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर है मैं मर जाऊं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जो काम मैंने शुरू किए थे उन्हें नये सीएम मोहन यादव जरूर पूरा करेंगे। मैं सदैव उनको सहयोग करता रहूंगा। आज मेरे मन में संतोष का भाव है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति मेरा समर्पण और प्रतिबद्धता मुझे थकने नहीं देती है।
मेरे मन में संतोष का भाव
पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि 2008 में हम 2003 की तुलना में अधिक वोट लाए और सरकार बनाई। इसके बाद 2013 में फिर भाजपा की सरकार बनी। आज मैं यहां से विदाई ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं के दम पर ही प्रदेश में सरकार बनी है। हमारी सरकार को 48.55 प्रतिशत वोट मिले हैं। सीएम ने कहा कि हमें कांग्रेस से विरासत में पिछड़ा और बीमारू राज्य मिला था। पिछले करीब 20 सालों तक मैंने अपने पूरे सामथ्र्य और उर्जा के साथ जनता के कल्याण के लिए काम किया है।
सरकार की योजनाओं ने लिखी जीत की पटकथा
वहीं महिलाओं को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने बचपन में गांव में महिलाओं और बहनों की दुर्दशा को देखा था तब मैंने सत्ता में आने के बाद ऐसी योजनाओं को शुरू किया है। हमारी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी और सरकारी नौकरियों में आरक्षण संबल जैसी योजनाएं शुरू कर भाजपा सरकार की वापसी की पटकथा लिखी थी।
पीएम मोदी का जताया आभार
शिवराज ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी और अन्य आला नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने समय पर मेरा मार्गदर्शन किया। वहीं एक कार्यकर्ता के नाते मैंने सदैव एक मिशन के तौर पर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
7 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
7 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
8 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
13 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines