Shivraj Singh Chauhan Statement: शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता का आभार जताया। एक असाधारण और अभूतपूर्व विजय उनके आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी को मिली है। प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के प्रति अटूट विश्वास और अटल श्रद्धा की यह विजय है। यह विजय भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जो काम किए हैं मध्यप्रदेश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए उस विकास की विजय है। यह विजय समाज के हर वर्ग के जो कल्याण के काम किए हैं गरीब कल्याण, किसान कल्याण, भांजे भांजियों के कल्याण के काम और माता और बहनों के सशक्तिकरण का अभियान लाडली बहना योजना। यह उन कामों की जीत है।
यह अटल विश्वास है मध्यप्रदेश की साढ़े 9 करोड़ जनता का भारतीय जनता पार्टी पर, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी हृदय से आभार प्रकट करता हूं। देव तुल्य कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया है। यह उन कार्यकर्ताओं की विजय है। यह विजय गरीबों की विजय है। यह विजय किसाने की, नौजवानों की, माता बहनों की, भांजे भांजियों की विजय है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने चमत्कार किया है। मैं प्रधानमंत्री जी को भी प्रणाम करता हूं।
सभी का आभार प्रकट करता हूं
हमारे अचूक रणनीतिकार श्रीमान अमित शाह जी को मैं आभार प्रकट करता हूं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी का मार्गदर्शन, हमारे चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव जी का परिश्रम और योजना, परिवार के मुखिया की तरह आदरणीय शिव प्रकाश जी का प्यार और मार्गदर्शन, अश्विनी वैष्णव जी का स्नेहपूर्ण समर्थन और इसके साथ-साथ हमारा प्रदेश का नेतृत्व, हमारे सारे नेता हम सब मिलकर चुनाव लड़े। हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी के नेतृत्व में, हमारे संगठन महामंत्री हितानंद जी के नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जुटे रहे।अगर सच्चे मन से जनता की सेवा करो तो वह सेवा असर करती है। पूरा मध्य प्रदेश जो हमारा परिवार है उसके भाई और बहनों ने अपना परिवार समझकर अपना समझकर क्योंकि नेता और जनता नहीं, पूरा प्रदेश परिवार हो गया है। उन्होंने अद्भुत प्यार दिया है।
यह भी पढ़े: तीन राज्यों में कांग्रेस की हार पर बोले पूर्व क्रिकेटर- सनातन धर्म को गाली देने का नतीजा मिली बड़ी सजा
अपनी बहनों का हूं आभारी
मैं मेरी देवी तुल्य बहनों का आभारी हूं। हम जहां भी जाते उनका प्यार उमड़ता था। वह स्नेह से आशीर्वाद देती थी और न केवल आशीर्वाद देती थी। भावुक हो जाती थी और कहती थी “भैया अपन ही जीतेंगे” मेरी बहनों ” जीत गए। “मेरे भांजे भांजियों का ऐसा प्रेम मिलता था जो मामा कह कर पुकारते थे तो रोम-रोम पुलकित हो जाता था। यह उन भांजे और भांजियों की प्रेम की विजय है। मैं प्रदेश के समाज के सभी वर्गों के भाई और बहनों के प्रति आभार प्रकट करता हूं। धन्यवाद देता हूं। कई बार मुझे लगता नहीं है कि धन्यवाद किसको दूं क्योंकि सभी तो अपने हैं। लेकिन फिर भी धन्यवाद उन्होंने विश्वास बनाकर रखा भारतीय जनता पार्टी और हमारा संकल्प है जान भले ही चली जाए इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। जो प्रदेश के विकास का रोड मैप हमने बनाया है हम उसे पर चलकर प्रदेश को विकसित भी करेंगे और जो जो वचन दिए हैं वह सारे संकल्प पत्र में हमने संकल्प व्यक्त किए हैं, एक-एक संकल्प पूरा होगा।
क्योंकि यह गारंटी भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की गारंटी है। हम उसे हर हालत में पूरा करेंगे। मेरे प्रिय बहन और भाइयों किन शब्दों में मैं आभार प्रकट करता हूं और सभी को इस संकल्प के साथ मैं विनम्रता पूर्वक प्रणाम करता हूं। कि जीएंगे तो आपके लिए और कभी मरना पड़ा तो मरेंगे भी आपके लिए।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
15 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
17 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
19 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
20 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
22 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines