'चिंता मत करो मामा साथ हैं', घायल युवक के लिए फरिश्ता बने शिवराज सिंह चौहान, देखें वीडियो

Shivraj Singh Chauhan Saves Injured Boy Life: घायल युवक को बचाने में शिवराज सिंह चौहान के हाथ में खून भी लग गया था।

Shivraj Singh Chauhan saves injured boy life video viral

Shivraj Singh Chauhan saves injured boy life video viral

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: 

विज्ञापन

Shivraj Singh Chauhan Saves Injured Boy Life: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से हटाने के बाद शिवराज सिंह चौहान की दरियादिल देखने को मिली। शुक्रवार रात जब वह मुख्यमंत्री निवास लौट रहे थे तब भोपाल के रविंद्र भवन के सामने एक व्यक्ति डिवाइडर से टकराकर घायल अवस्था में पड़ा हुआ दिखा। युवक को घायल देख शिवराज ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उसे खुद उठाकर कार में लिटाया। इसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

”मामा जी आप साथ में हैं”

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शिवराज सिंह चौहान घायल युवक को दिलासा देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने घायल युवक से कहा- ”चिंता मत करना मामा जी साथ में हैं।” दरअसल, जब शिवराज ने घायल युवक को बिठाया तो युवक ने कहा कि “मामा जी आप साथ में हैं, तो शिवराज ने कहा- पूरी तरह से साथ में हैं। मेरा आदमी तुम्हारे साथ जा रहा है चिंता मत करना तुम्हारा मामा तुम्हारे साथ है।”

विज्ञापन

युवक को उठाते वक्त खून से कपड़े हुए खराब 

जब शिवराज अपने सहयोगियों के साथ घायल को उठा रहे थे इस दौरान उनके हाथ और कपड़ों में खून लग गया। हालांकि शिवराज ने इंसानियत का फर्ज निभाया और घायल को खुद अस्पताल पहुंचाया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से हटाने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

कई बार घायल युवकों की जान बचा चुके हैं शिवराज सिंह चौहान 

शिवराज सिंह चौहान कई बार घायल लोगों के लिए फरिश्ता बने हैं। करीब चार साल पहले जब वह अपने गांव जैत जा रहे थे, तो उन्होंने एक युवक को घायल अवस्था में देखा। पूर्व मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ चल रहे थे। जैसे ही उन्होंने युवक को घायल अवस्था में देखा तो काफिला रुकवाया और इसमें शामिल एम्बुलेंस से युवक को अस्पताल तक पहुंचाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ