Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Shivraj Singh Chauhan pain spilled out again : पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के दोबारा मुख्यमंत्री न बनने से मध्य प्रदेश की जनता बेहद दुखी है, वही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कई बार भावुक होते नजर आए है। लाड़ली बहनें अपने भाई से लिपटकर रो रही हैं। शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दिए गए बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई बड़ा उद्देश्य जरूर होगा। कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी मिल जाता है। लेकिन वह किसी न किसी उद्देश्य लिए होता है।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता और पूरा प्रदेश मेरा परिवार है और परिवार के रिश्ते पदों से नहीं होते, वो दिल के रिश्ते होते हैं, आत्मा के रिश्ते होते हैं और दिल और आत्मा के रिश्ते पदों के साथ बदलते नहीं है। इसलिए भाई और बहन, भांजे- भांजियों से मेरा प्यार और विश्वास का रिश्ता है। इस रिश्ते की डोर कभी टूटेगी नहीं।
अपनी बहनों के लिए मै हमेशा खड़ा हूं। भांजे-भांजियों की सेवा मैं यह मामा कभी पीछे नहीं हटेगा। मामा का घर मेरे बच्चों के लिए हमेशा है। इसलिए मेरे घर का नाम मामा का घर है। यहां से जनसेवा लगातार होगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते, पार्टी द्वारा दिए गए कार्य को पूरे मन और भाव से करूंगा और जनता की सेवा हमेशा चलती रहेगी। बता दें कि पूर्व सीएम ने भोपाल में 74 बंगले कालोनी में स्थित अपने नए पते वाले बंगले का नाम मामा का घर कर दिया है, जो कि इस वक्त काफी चर्चा में हैं।
बच्चे अपने मामा के प्रति अपना प्यार दिखाने आए थे। मै उनके लिए हमेशा उपलब्ध हूं। मध्य प्रदेश की जनता ने जो मुझे प्यार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और मेरी बहनो ने जो मेरा स्वागत किया है। उसका हमेशा आभारी रहूंगा। चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से 1.04 लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता था।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।