Shivraj Singh Chauhan in Budhni: मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान शिवराज सिंह ने बुधनी की जनता से दिल की बात की। यहां उन्होंने कहा कि आपके बीच कोई नेता नहीं आपका मामा आया है।
शिवराज सिंह का संबोधन
अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र के लोगों को अपना परिवार बताया और कहा कि आज इस सभा में भाषण नहीं होगा… बात होगी। आज आपके बीच कोई नेता नहीं मामा आया है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य सिर्फ अपने प्रदेश और क्षेत्र के लोगों की जिंदगी को बेहतर करना है। उन्होंने बताया कि बहुत ही कम उम्र में उन्होंने लोगों के लिए लड़ना शुरू किया था, बुधनी वाले इसके बाद के गवाह हैं कि उन्होंने कितने आंदोलन और प्रदर्शन किए हैं। शिवराज ने कहा कि उनके मन में एक है कि ‘मैं अपने लिए जीया तो क्या जीया, ए दिल तू दूसरों के लिए जी’
यह भी पढ़ें: कांग्रेस पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, जीतू पटवारी के बयान पर कही ये बड़ी बात
जनता का किया धन्यवाद
शिवराज सिंह चौहान ने जनता का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि आपने पहले मुझे विधायक बनाया, फिर सांसद बनाया। इसके बाद आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने पहले बेटी को वरदान बनाने का संकल्प लिया।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines