हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, चुनावी साल में कमलनाथ के गृह जिले में बड़ा बदलाव

विज्ञापन
Shivraj govt

Shivraj Govt: चुनावी साल में मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कई जिलों के कलेक्टर बदले हैं। खास बात यह है कि पीसीसी चीफ कमलनाथ के गृह जिले में भी बदलाव किया गया है। जो चुनावी साल में अहम माना जा रहा है।

छिंदवाड़ा समेत पांच जिलों के कलेक्टर बदले

शिवराज सरकार ने 18 आईएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। जिसमें पांच जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इसके अलावा इंदौर और भोपाल के कमिश्नरों की को एक शहर से दूसरे शहर में किया गया है। सरकार ने छिंदवाड़ा, उमरिया, भिंड, गुना और पन्ना जिलों के कलेक्टरों का ट्रांसफर किया गया है।

खास बात यह है कि चुनावी साल में छिंदवाड़ा जिलें भी प्रशासनिक उठापठक जारी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। यानि आगे भी प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है।

विज्ञापन

भोपाल इंदौर के कमिश्नर भी बदले

इसके अलावा राजधानी भोपाल और इंदौर के कमिश्नरों का भी तबादला किया गया है। भोपाल में पदस्थ कमिश्नर माल सिंह भयडिया को इंदौर का संभागायुक्त बना दिया गया है। जबकि इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा को भोपाल का संभागायुक्त बनाया गया है।

ये भी देखें: MP में अधिकारी कर्मचारी की तबादले पर रोक…70 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक,Election

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola