हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सरकारी योजनाओं का अध्ययन कराएगी शिवराज सरकार, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

विज्ञापन
Shivraj government

Shivraj government: मुख्यमंत्री सिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की है। बैठक में सीएम शिवराज ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार सरकारी योजनाओं का अध्ययन कराएगी, ताकि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी निकाली जा सके।

राज्य नीति आयोग को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए राज्य नीति आयोग को निर्देश दे दिए हैं। सीएम ने कहा कि सभी सरकारी और कार्यक्रमों की प्रभावशीलता का अध्यन कराया जाए, खास बात यह है कि योजनाओं के अध्ययन के लिए एक केंद्र भी विकसित किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि अध्यन में सभी जानकारी निकलकर सामने आएगी, जहां अन्य राज्यों की बेस्ट प्रेक्टिसेस को मध्य प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुसार लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि अन्य राज्यों में जो योजनाएं लागू हैं या जिन योजनाओं और कार्यक्रमों ने लोगों की जिंदगी बदलने में प्रभावी भूमिका निभाई हैं, उनका अध्यन किया जाना भी जरूरी है। प्रदेश में उनके क्रियान्वयन की संभावनाओं पर विचार किया जाना चाहिए। इसलिए सीएम ने यह निर्देश दिए हैं।

सीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल मुख्य सचिव सहित प्रदेश के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें प्रदेश में चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई थी। सीएम ने सभी जिलों में योजनाओं की जानकारी लेने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें