MP News: मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 11 जून को बड़ी सौगात मिल सकती है। शिवराज सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि कर सकती है। जिसका लाभ प्रदेश की 95 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा।
वित्त विभाग को भेजा गया प्रस्ताव
दरअसल, 11 जून को भोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाया गया है। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान वेतन में वृद्धि का ऐलान कर सकते हैं। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग की ओर से वित्त विभाग प्रस्ताव भेजा गया है।
1500 रुपए होगी बढ़ोत्तरी
बताया जा रहा है कि शिवराज सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 1500 रुपए तक बढ़ाएगी। जबकि सहायिका के मानदेय में भी 750 रुपए की बढ़ोतरी होगी। इस फैसले के बाद मानदेय के भुगतान पर सरकार को 240 करोड रुपए का सालाना भार आएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन
दरअसल, मानदेय में वृद्धि को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कुछ समय से मांग कर रही थी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन भी किया गया था। जबकि कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी हड़ताल भी की थी। जिसके बाद अब शिवराज सरकार मानदेय में वृद्धि करने जा रही है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
7 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
7 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
8 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
11 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
14 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines