MP News: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे मे शिवराज सरकार ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को सर्वे के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि आज से सर्वे शुरू हो रहा है। बेमौसम बारिश के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन सरकार किसानों के साथ है।
किसानों को मिलेगा पूरा मुआवजा
खंडवा पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि ‘बेमौसम बारिश की वजह से खराब हुई फसलों का सर्वे कार्य आज से शुरू होगा। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों को हुई क्षति, किसानों की नहीं बल्कि राष्ट्र की क्षति है। मध्य प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और जल्दी ही उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाएगा।
पहले ही दे दिए थे आदेश
कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों को हुई फसल क्षति के बारे में पहले ही आदेश दे दिए हैं। आज से सभी कलेक्टरों को भी फसल क्षतिपूर्ति के सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस भी किसान की फसल क्षति हुई है उसकी वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और सर्वे किया जा रहा है ।
कमल पटेल ने कहा कि जो भी किसान अपने खेत में हुई फसल छती के बारे में कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को सूचना देगा अधिकारी और कर्मचारी पंचनामा बनाकर उसका सर्वे करेंगे। कमल पटेल ने कहा कि सरकार जल्दी ही किसानों को क्षतिपूर्ति का मुआवजा देगी। ये सरकार गरीब और किसानों की सरकार है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
संबंधित खबरें
'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
4 hrs agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
23 hrs agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
1 day ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
6 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
9 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
9 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
15 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
17 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
19 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines