MP News: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शिवराज सरकार लगातार तैयारियों में जुटी है। खास बात यह है कि शिवराज सरकार का शहरों के विकास पर भी पूरा फोकस बना हुा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने अलग से करोड़ों रुपए का फंड जारी किया है।
शहीदों-महापुरुषों की लगेगी प्रतिमाएं
शिवराज सरकार शहरों के विकास के साथ-साथ चौक चौराहों को खूबसूरत दिखने के लिए शहीदों-महापुरुषों की प्रतिमाएं भी लगवाएगी। जिसके लिए शिवराज सरकार की तरफ से विशेष निधि 431 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इस पैसे से प्रदेश के अलग-अलग शहरों में शहीदों, महापुरुषों और पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमांए लगवाई जाएगी।
भोपाल में लगेगी भगत सिंह की प्रतिमा
राजधानी भोपाल में क्रांतिकारी टंट्या मामा, शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू, अमर बलिदानी हेमू कलाणी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा भोपाल के पूर्व सांसद स्व. कैलाश सारंग, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएगी।
इसी तरह से भोपाल में भारत माता मंदिर स्मारक भी बनाया जायेगा। जबकि सागर में अमर बलिदानी महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाएगी। जबकि छिंदवाड़ा जिले की सौंसर नगर पालिका में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित की जायेगी। नगर परिषद माखन नगर में राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी की मूर्ति स्थापित होगी। शिवराज सरकार ने जल्द से जल्द यह काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
अन्य विकास कार्य भी होंगे
इसके अलावा इस राशि से 356 नगरीय निकायों में अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्य भी होंगे। जिसमें सीमेंट कांक्रीट सड़क, डामरीकृत सड़क डिवाइडर निर्माण, पार्कों का निर्माण, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, शमशान घाट निर्माण जैसे विकास कार्य किये जायेंगे।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines