हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी शिवराज सरकार, वित्त विभाग ने भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
mp vidhansabha

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 10 से 14 जुलाई के बीच आयोजित होना है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि इस सत्र में ही शिवराज सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। जिसके लिए वित्त विभाग ने सभी विभागों को प्रस्ताव भेज दिया है।

25 हजार करोड़ रुपये का होगा अनुपूरक बजट

बताया जा रहा है कि मानसून सत्र में वित्त वर्ष का पहला अनुपूरक बजट 25 हजार करोड़ रुपए का होगा। ऐसे में अनुपूरक बजट को लेकर वित्त विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखा है। जिसमें राज्य और केंद्र सरकार के हिस्सेदारी वाली योजनाओं की जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा शिवराज सरकार अनुपूरक बजट में किसान कर्ज माफी को लेकर बड़े स्तर पर प्रावधान करने की तैयारी में भी है।

15 दिनों में देनी होगी सभी जानकारी

वित्त विभाग ने प्रदेश के सभी विभागों को अगले 15 दिनों के अंदर सभी जानकारी देनी होगी। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र में योजनाओं को गति देने के लिए अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार। वहीं अनुपूरक बजट में लाड़ली बहना योजना, किसान ब्याज माफी, ई-स्कूटी सहित अन्य योजनाओं के लिए भी प्रावधान किए जाएंगे।

विज्ञापन

पांच दिन चलेगा सत्र

बता दें कि दस जुलाई से मध्‍य प्रदेश विधान सभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होगा। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना पहले ही जारी हो गई है। इस बजट में किसानों को ब्याज माफी देने के लिए सहकारिता विभाग को अतिरिक्त राशि देने का प्रावधान भी किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola