Madhya Pradesh Budget 2023: शिवराज सरकार 1 मार्च को चुनावी साल में बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 1 मार्च को सदन में वित्तीय वर्ष 2023-24 के राज्य का बजट पेश करेंगे। जिसमें कई बड़ी योजनाओं और सौगातों की घोषणा की जा सकती है। वहीं बजट सत्र के लिए कांग्रेस ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है।
बजट से पहले होगी बैठक
एक मार्च को बजट पेश करने के लिए वित्त विभाग ने विधानसभा सचिवालय को सूचना भेज दी है। इससे पहले शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें बजट की तैयारियां की जाएगी, इसके अलावा कैबिनेट बैठक में वित्त मंत्री के भाषण को अनुमोदित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार भी मध्य प्रदेश सरकार का बजट कृषि, युवा, महिलाओं और चाइल्ड पर फोकस रहेगा।
27 फरवरी से शुरू हो रहा है बजट सत्र
बता दें कि मध्य प्रदेश का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान 1 मार्च को विधानसभा के पटल पर वित्तमंत्री बजट पेश करेंगे, उसके बाद बजट पर चर्चा होगी। यही वजह है कि बजट पर चर्चा को लेकर कांग्रेस ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
ऐसा रहेगा बजट सत्र
- 27 फरवरी से 27 मार्च तक बजट सत्र चलेगा (1 महीने)
- बजट सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी
- 1 मार्च को विधानसभा में वित्त मंत्री पेश करेंगे बजट
- 15 वीं विधानसभा का यह 14 वां विधानसभा सत्र होगा
27 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक
वहीं बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने 27 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में शामिल होने के लिए अधिकांश विधायक रायपुर में होने वाले पार्टी के अधिवेशन सीधे भोपाल जाएंगे। वहीं बताया जा रहा है कि सत्र की शुरुआत से पहले बीजेपी भी विधायक दल की बैठक बुलाएगी। लेकिन बैठक की तारीख अब तक तय नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines