हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बाबा बागेश्वर को मिली 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा, शिवराज सरकार ने जारी किए आदेश

विज्ञापन
Baba Bageshwar Pandit Dhirendra Krishna Shastri

Baba Bageshwar: विपिन श्रीवास्तव। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। मध्य प्रदेश शासन की तरफ से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब उन्हें हर राज्य में यह सुरक्षा मिलेगी।

शिवराज सरकार ने लिखा पत्र

शिवराज सरकार ने तमाम राज्यों को लिखे पत्र में कहां गया कि प्रावधानों के मुताबिक जब भी उनके राज्य में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र गर्ग कृष्ण शास्त्री राज्य में आए तो उन्हें “Y” कैटेगिरी सिक्योरिटी कवर दिया जाए। बता दें कि शिवराज सरकार ने बाबा बागेश्वर के देशभर में हो रहे आयोजनों में जुट रही भीड़ के मद्देनजर उन्हें यह सुरक्षा दी है।

पटना के आयोजन में जुटी थी भारी भीड़

बता दें कि हाल ही में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार की राजधानी पटना में भागवत कथा की थी। इस आयोजन में 10 लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया था। इसके अलावा अन्य कई राज्यों में उनकी भागवत कथा में लोगों की भीड़ जुटी है।

दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। वह अपने बयानों से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। देशभर में कई राजनीतिक लोग भी उनसे मिलने पहुंचते हैं और उनके आयोजन करवाते हैं। हाल ही में उनको लेकर फिल्म बनाने का भी ऐलान हुआ है।

(Alprazolam)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें