MP News: मध्य प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाएं यानि कॉम्पिटिशन एग्जाम को लेकर शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिससे कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब मध्य प्रदेश में कॉम्पिटिशन एग्जाम देने के लिए केवल एक बार ही रजिस्ट्रेशन शुल्क लगेगा।
कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया आदेश
सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारी चयन मंडल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि अब प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार परीक्षा और रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लगेगा, अब अभ्यर्थियों को एक बार ही परीक्षा शुल्क देना होगा। जिसके बाद अभ्यर्थी सभी परीक्षाओं में बैठ पाएंगे।
आदेश 1 साल के लिए लागू
कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित समस्त परीक्षाओं का एक बार शुल्क लगने का फैसला लागू हो गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 1 साल के लिए लागू होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले सरकार की तरफ से भी कहा गया था कि अब कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित एग्जाम में बार बार रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लगेगा, जिसके बाद यह फैसला छात्रों के हित में माना जा रहा है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
बता दें कि सरकार के इस फैसले पर सियासत भी शुरू हो गई है। शिवराज सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि ‘सरकार को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि अब तक जो प्रतियोगी परीक्षाएं हुई है, उसका क्या हुआ है। सरकार ने उनसे कितने पैसे लिए हैं। कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि सत्ता में आने के बाद युवाओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।’
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines