Shivraj cabinet decision: शिवराज कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए हैं। खास बात यह है कि चुनावी साल में शिवराज सरकार ने धर्म को लेकर बड़ा सियासी दांव खेला है। कैबिनेट की बैठक में श्री राम गमन पथ न्यास को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा भी कई जरूरी फैसलों को भी हरी झंडी दी गई है।
दतिया में बनेगी हवाई पट्टी
मध्य प्रदेश के दतिया में उड़ान योजना के तहत दत्तिया में हवाई पट्टी बनाई जाएगी। राज्य सरकार ने की तरफ से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हवाई पट्टी विकसित और संचालित करने के लिए एमओयू साइन करने का निर्णय लिया गया है। दतिया में हवाई पट्टी बनने से यहां आने वाले पर्यटकों सहित आम लोगों को भी बहुत फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि पहले चरण में दतिया भोपाल और खुजराहो के बीच हवाई सेवा शुरू होगी। दतिया पर्यटन की दृष्टि से भी मध्य प्रदेश के लिए अहम माना जाता है।
संस्कृति विभाग को मिलेगी सहायता
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में संस्कृति विभाग के अंतर्गत परेशानी वाले कलाकारों को भी वित्तीय सहायता दी जाएगी। यानि अब तक जिन कलाकारों को 1500 रुपए दिए जाते हैं, अब उन्हें 5000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना में 300 से ज्यादा लोग शामिल थे, जिन्हें सीधा फायदा मिलेगा।
इन अहम प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
- दतिया में बनेगी हवाई पट्टी कैबिनेट ने दी स्वीकृति।
- मंदसौर के मल्हारगढ़ और सागर के जैसीनगर में SDM कार्यालय के साथ नवीन पद स्वीकृत
- कृषि विभाग में नई FPO पॉलिसी स्वीकृत
- e-नगर पालिका पोर्टल 2.0 स्वीकृत
- सागर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सीटों में बढ़ोत्तरी को मंजूरी
- सीहोर जिले में नई तहसील दोराहा बनेगी
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
3 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines