Shivraj cabinet decision: शिवराज सरकार ने चुनावी साल में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। अब मध्य प्रदेश में विवाहित बेटियों को भी अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। इस फैसले पर कैबिनेट की तरफ से मुहर लग गई है। इसके अलावा भी शिवराज सरकार ने अन्य कई अहम फैसले लिए हैं।
पहले नहीं मिलती थी अनुकंपा नियुक्ति
बता दें कि अब तक मध्य प्रदेश में विवाहित महिलाओं को उनके परिजनों के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति मिलने जैसा कोई प्रावधान नहीं था। लेकिन अब शिवराज सरकार ने इस फैसले को बदलते हुए विवाहित बेटियों को भी अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। बैठक के बाद कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति में केवल बेटों को ही अनुकंपा की पात्रता थी, लेकिन विवाहित बेटियां भी इस पात्रता में आएंगी।
कैबिनेट में इन फैसलों पर भी लगी मुहर
- जबलपुर हाईकोर्ट के लिए 20 नए पदों का सृजन परीक्षा सेल के लिए किया गया है।
- मध्य प्रदेश में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के लिए भी पदों को सृजित किया जाएगा।
- स्टेट डेटा सेंटर को तकनीकी रुप से भी विस्तार किया जाएगा।
- पारदर्शिता ,सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन के लिए 37 पदों को सृजन किया गया है।
- डिजास्टर रिकवरी साइट भी डिवेलप किया जाएगा, जिसके लिए सरकार की तरफ से 161 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
जनजातियों के लिए दुधारु गाय प्रदाय कार्यक्रम
शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश के भारिया, बैगा सहरिया जनजातियों के लिए दुधारु गाय प्रदाय कार्यक्रम शुरु करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत आदिवासियों को गाय के साथ भैंस भी दी जाएगी। इस योजना के तहत पशुओं के उत्पादों के मार्केट लिंकेज को सुनिश्चित किया जाएगा, जिसका फायदा जनजाति वर्ग को मिलेगा।
और पढ़िए ––MP में कौन होगा कांग्रेस का CM चेहरा, अरुण यादव बोले-इसका फैसला…
गरीबों के लिए बनाएंगे जाएंगे मकान
वहीं दबंगई और माफिया द्वारा गलत तरीके से जिन जमीनों पर कब्जा किया गया था, उन जमीनों पर गरीबों को पक्के मकान दिए जाएगे। सुराज नीति 2023 की तरफ से यह फैसला शिवराज सरकार ने लिया है। यह योजना मध्य प्रदेश के ग्रामीण और शहरी सभी क्षेत्रों में लागू की जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines