Shivraj Cabinet Decision: नए साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ पहली बैठक की, इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए लिए गए हैं। खास बात यह है कि साल की पहली बैठक में ही हर वर्गों का ख्याल रखा गया है। जिसमें महिला, छात्रों और गरीब वर्ग के लिए विशेष फोकस किया गया है।
गरीबों को मिलेगा मकान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान करते हुए कहा कि अब प्रदेश में गरीबों को घर मिलेगा। मुख्यमंत्री टीकमगढ़ जिले से आवासीय भू अधिकार योजना की शुरुआत करेंगे। जिसमें गरीबों को पक्के मकान दिए जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि कल का दिन प्रदेश में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। टीकमगढ़ जिले के 10500 लोगों को 120 करोड़ कीमत के प्लॉट बांटेंगे। जमीन का पट्टा पति-पत्नी के नाम पर होगा। कोई प्रीमियम नहीं लगेगा। प्लॉट का मॉडल साइज 600 वर्गफुट और स्थान के अनुसार रहेगा।
शिवराज कैबिनेट के बड़े फैसले
- चिकित्सा के क्षेत्र में 6.14 करोड़ की स्वीकृति दी गई, जिसके तहत राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में चिकित्सा महाविद्यालयों में पदों को स्वीकृति दी गई है।
- मध्य प्रदेश में सीएम राइज स्कूल 9 हजार 200 स्कूलों के निर्माण को स्वीकृति, अलग-अलग चरणों मे स्कूलों का निर्माण होगा।
- 181 सीएम हेल्पलाइन प्रभावी संचालन के उद्देश्य से कई निर्णय लिए हैं, कॉल सेंटर की क्षमता 300 सीट की थी, जिसमे 120 सीटों को और बढ़ाया जाएगी। सात नए संविदा पदों का सृजन करने का अनुमोदन भी किया गया।
- सरपंचों का मानदेय 1750 से बढ़ाकर 4250 रुपये प्रतिमाह देने के सीएम के फैसले को कैबिनेट ने लगाई मुहर, मानदेय वृद्धि से राज्य पर जो वित्तीय भार आएगा। उसके लिए 69 करोड़ रुपये की स्वीकृती।
- सौर्य दल योजना पहले प्रदेश में चल रही थी। बीच में योजना पर ब्रेक लग गया था इसे फिर से शुरू किया गया है। इसके तहत गांव की महिलाएं बच्चियां पुलिस और गांव के बीच में कोआर्डिनेशन काम करेंगी, जिसका फायदा प्रदेश के लोगों को मिलेगा।
- इन सभी फैसलों के साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना-2 की स्वीकृति और निरंतरता योजना जारी रखने की कैबिनेट ने स्वीकृति दी है। बैठक में सीएम शिवराज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री भूखंड योजना की शुरुआत करेंगे। इसमें 10500 लोगों को भूखंड वितरित करेंगे. 600 वर्ग फिट का प्लाट दिया जाएगा।
वहीं प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना-2 की स्वीकृति और निरंतरता योजना जारी रखने की कैबिनेट ने स्वीकृति दी है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल मुख्यमंत्री भूखंड योजना की शुरुआत करेंगे। बता दें कि यह साल की पहली कैबिनेट बैठक थी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
9 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines