Shivraj Cabinet Decision: शिवराज कैबिनेट की बैठक में ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा भी कई अन्य फैसलों में आज की बैठख में मुहर लगाई गई है। वहीं सीएम शिवराज आज अपने मंत्रियों के साथ ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखने भी जाएंगे।
1250 करोड़ मंजूर
आज की कैबिनेट बैठक में शिवराज सरकार की महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना के बजट को भी स्वीकृती दी गई है। शिवराज सरकार ने एक महीने में 1250 करोड़ रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने के निर्देश जारी कर दिए है। बता दें कि प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख 25 हजार से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसका लाभ इन महिलाओं को मिलेगा।
प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए 6 लाख की आय सीमा को बढ़ाकर 8 लाख किया गया है। इस निर्णय से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के और व्यापक अवसर मिल सकेंगे।
रेत खनन संसोधन को मंजूरी
इसके अलावा शिवराज कैबिनेट ने प्रदेश में रेत खनन नीति में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश की रेत खनन नीति में ई-टेंडर और सह नीलामी का प्रावधान भी रहेगा। इसके अलावा जब एग्रीमेंट होगा तब से लेकर 3 साल तक ही खदान का ठेका रहेगा। इसके बाद ठेका समाप्त हो जाएगा। हालांकि इसमें चाहे तो ठेकेदार 2 साल का विस्तार भी कर सकते हैं।
इंटरनेट से जुड़ेंगी सहकारी समितियां
वहीं सहकारी समितियों को लेकर भी शिवराज कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। अब सहकारी समितियां हाईस्पीड इंटरनेट से जुड़ेंगी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने ऑप्टिकल फाइबर आधारित इंटरनेट प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का फैसला किया ह।
पुजारी लेंगे मंदिर की जमीनों का निर्णय
म.प्र. कैबिनेट ने प्रदेश के शासन संधारित मंदिरों के पुजारियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ऐसे मंदिरों की कृषि भूमि यदि 10 एकड़ है, तो इससे होने वाली आय का उपयोग पुजारी स्वयं के लिए कर सकेंगे। इसी प्रकार 10 एकड़ से अधिक कृषि भूमि वाले शासन संधारित मंदिरों में 10 एकड़ के अतिरिक्त शेष कृषि भूमि का जिला कलेक्टर को सूचित करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर व्यावसायिक उपयोग किया जा सकेगा और इससे प्राप्त होने वाली आय मंदिर के खाते में जमा करवाई जाएगी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines