परवेज खान, शिवपुरी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो भाइयों समेत बहन की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिवपुरी-करैरा थाना के फोरलेन हाईवे स्थित महुअर पुल पर तीन पहिया लोडिंग वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान अंकित राय (28) और उसके चचेरे भाई सत्यम राय (20), चचेरी बहन वैष्णवी राय (18) के तौर पर हुई है। तीनों मृतक यूपी के झांसी जिले में बल्लमपुर स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर पर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें:साहिल और मुस्कान का रिमांड लेगी पुलिस, सौरभ मर्डर मामले में अब तक क्या-क्या खुलासे?
रविवार दोपहर को घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था। अंकित राय कोर्ट कर्मचारी थी। मृतक खोड़ चौकी क्षेत्र के वीरा गांव के निवासी थे। हादसे के बाद दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घायल वैष्णवी को ग्वालियर अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद लोडिंग वाहन भी पलट गया। करैरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 महिला डॉक्टरों की मौत
शिवपुरी में रविवार को एक और विभत्स हादसा हुआ। फोरलेन हाईवे पर एक आर्टिगा कार पलट गई, जिसके कारण दो महिला डॉक्टरों की मौत हो गई। हादसा लुकवासा के पास हुआ। डॉक्टर तीर्थ यात्रा पर अयोध्या से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। कार चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। बेकाबू होकर कार पुलिया से नीचे उतर गई। हादसे में कुछ और लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऐसे हुआ हादसा
डॉक्टरों का समूह महाराष्ट्र से रवाना हुआ था, जो अयोध्या दर्शन के बाद वापस उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। कार को डॉक्टर अतुल आचार्य चला रहे थे। उन्होंने बताया कि वे लोग घर से 10 दिन पहले रवाना हुए थे। लुकवासा चौकी के पास कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। हादसे में डॉक्टर तन्वी आचार्य (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वे अतुल आचार्य की पत्नी थीं। डॉक्टर नीलम पंडित (55) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, वे डॉक्टर सुबोध पंडित की पत्नी थीं।
यह भी पढ़ें:इजराइल-अमेरिका का अरब के 3 देशों पर हमला, होदेइदाह एयरपोर्ट को उड़ाया; जानें कहां-कहां मचाई तबाही?
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines