शिवपुरी: मध्यप्रदेश में डीएपी की किल्लत के बाद अब यूरिया को भी लेकर किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश अभी पूरी तरीके से धरातल पर नहीं उतरे हैं। ज्ञात हो कि सीएम ने कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि खाद वितरण केंद्र पर किसानों की कतार नहीं दिखनी चाहिए, लेकिन फिर भी कतारों का सिलसिला जारी है।
बता दें कि शिवपुरी जिले में रबी की फसल की बुवाई के बाद अब किसानों को खाद की आवश्यकता पड़ रही है। इस बार जिले में सरसों और गेहूं की फसल की अच्छी बोवनी हुई है। खाद के लिए किसान हर रोज जिले भर के खाद वितरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। परंतु उन्हें खाद आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खाद वितरण केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
पहले टोकन फिर खाद के लिए लगती है कतार
किसान खाद के लिए घंटों लाइन में लगे रहते हैं। इसके बावजूद भी उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि पहले उन्हें टोकन के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है जिसके बाद खाद पाने के लिए उन्हें कई दिनों तक परेशान होना पड़ रहा है।
हाल ही में सीएम ने कलेक्टरों को दिए थे निर्देश
गौरतलब है कि कुछ रोज पूर्व खाद वितरण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों के साथ हुई बैठक में निर्देश जारी किए थे कि खाद वितरण केंद्रों पर पानी, छांव की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके अतिरिक्त सीएम ने निर्देश दिए थे कि किसी भी खाद वितरण केंद्र पर किसानों की कतार नहीं दिखनी चाहिए।
इसी के संदर्भ में बीते रोज कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने फेसबुक के जरिए भी खाद की उपलब्धता में पारदर्शिता रखने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद खाद वितरण केंद्रों पर लंबी लंबी कतारों में किसान खड़े हुए हैं। हालांकि किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन ने बैठने के लिए टेंट व कुर्सी और पीने के लिए पानी की व्यवस्था कर रखी है।
शिवपुरी शहर के लुधावली खाद वितरण केंद्र पर हर रोज किसान खाद लेने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस केंद्र पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें खाद के टोकन को पाने के लिए देखी जा सकती है। इसके बावजूद किसानों को खाद समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
21 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines