Shankaracharya On RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने दशहरा के मौके पर मणिपुर हिंसा, हिंदू-मुस्लिम और जी20 को लेकर अपने विचार रखे। मोहन भागवत ने मणिपुर हिंसा को लेकर जो बाते कही उस पर मध्य प्रदेश के जबलपुर से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की प्रतिक्रिया सामने आई है। शंकराचार्य ने मणिपुर हिंसा को लेकर मोहन भागवत के बयान की अलोचना करते हुए कहा कि मणिपुर में कई महीनों तक हिंसा जारी रही, जिसे रोकने में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
मोहन भागवत के बयान पर शंकराचार्य ने क्या कहा?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मणिपुर हिंसा को लेकर मोहन भागवत के बयान की अलोचना की। शंकराचार्य ने कहा कि मणिपुर में कई महीनों तक हिंसा चलती रही, जिसे रोकने में केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से नाकाम रही। मणिपुर में हर रोज हो रही हिंसा को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। देश की जनता सरकार से आशा करती है कि अगर इस तरह की हिंसा भड़कती है, तो उसे रोका जाए।
जनता की भावनाएं न भड़काए भागवत: शंकराचार्य
शंकराचार्य ने मोहन भागवत पर 2024 में वोट के लिए जनता की भावनाएं भड़काने आरोप भी लगाया है। शंकराचार्य ने कहा कि जो लोग इस तरह से देश की जनता की भावनाओं को भड़का रहे है सरकार उनको सामने लेकर आए। इसके साथ शंकराचार्य ने उमा भारती के शराब बंदी बयान को लेकर कहा कि उमा भारती जो बात कह रही उससे कोई इंकार नहीं कर सकता। सरकार को उमा भारती की बात पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।
मणिपुर हिंसा पर बोले मोहन भागवत
बता दें कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने दशहरा के मौके पर मणिपुर हिंसा को लेकर बात करते हुए कहा कि मणिपुर में नागरिक समाज से आपसी अविश्वास की खाई को पाटने का आह्वान किया।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
10 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines