Shahdol Crime News: प्रोडक्शन वारंट में मध्यप्रदेश के शहडोल जिला न्यायालय में आए धोखाधड़ी जैसे अन्य संगीन मामलों का एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। आरोपी को पकड़ने के दौरान टीआई समेत एक आरक्षक घायल हुए हैं।
दरअसल, कोतवाली अन्तर्गत घरौला मोहल्ला निवासी विचाराधीन कैदी शिवां सिंह बघेल धोखाधड़ी जैसे अन्य संगीन मामले में शहडोल जेल में बंद था। उसे गुरुवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारेंट के लिए न्यायालय लाया गया था। इस दौरान पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। फिर क्या था पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
मामले की जानकारी लगते ही एसपी ने फरार हुए आरोपी के विरुद्ध 10 हजार के इनाम की घोषणा करते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिए, हालांकि कोतवाली टीआई संजय जायसवाल पुलिसकर्मियों के साथ बीटीआई कॉलोनी के पीछे घेराबंदी कर कैदी को पकड़ लिया। इस दौरान टीआई समेत एक आरक्षक घायल हो गए।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines