MP में रेत माफिया का आतंक, अवैध खनन रोकने गए पटवारी को ट्रैक्टर से कुचला

Murder for illegal mining in Shahdol: अवैध रेत खनन को रोकने गए एक पटवारी को रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।

Shahdol Patwari Murder
विज्ञापन

Murder for illegal mining in Shahdol: मध्य प्रदेश के शहडोल से रेत माफियाओं के आतंक का एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां अवैध रेत खनन को रोकने गए एक पटवारी को रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला शहडोल जिले की देवलोंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर सोन नदी का है। यहां शनिवार की रात ब्यौहारी के खड्ड में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह अपने अन्य पटवारी साथियों के साथ रेत का अवैध खनन रोकने गए थे। इस बीच अवैध खनन परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पटवारी प्रसन्न सिंह ने पकड़ लिया था। इस दौरान रेत माफियाओं ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

लगातार हो रही घटनाएं

यह अवैध रेत उत्खनन सोन नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहा था, जिस पर कार्रवाई करने के लिए पटवारियों की टीम पहुंची थी। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी सोन नदी से अवैध खनन की खबरें सामने आती रही हैं। इन घटनाओं को देखकर लगता है कि जिले में गुंडे, बदमाश और रेत माफियाओं को पुलिस का खौफ नहीं है।

विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

गौरतलब है कि हाल ही में खनिज विभाग व पुलिस अमला ब्यौहारी क्षेत्र के बुढ़वा, सथनी, बरहाई में अवैध उत्खनन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई थी, इस दौरान एक लाख से अधिक कीमती 250 गहन मीटर रेत जब्त की गई थी। इसके साथ ही बीते महीने शहडोल में नदियों के जलबहाव क्षेत्र से मशीनें लगाकर रेत निकालने का भी वीडियो सामने आया था। इसके बाद इस मुद्दे को विपक्ष ने भी उठाया था लेकिन, अब तक कोई ठोक कार्रवाई नहीं की गई है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ