यात्रीगण कृपया ध्यान दें! श्रीधाम और नर्मदा एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां निरस्त, यहां देखिए लिस्ट...

MP Cancelled Train List: बुदनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन के मध्य तीसरी लाइन चालू करने के लिए 27 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग सहित कई तकनीकी कार्य किए जाने हैं, जिसके चलते कई गाड़ियों को निरस्त किया गया है।

indian railways train late

कोहरे के चलते ट्रेन लेट

विज्ञापन

MP Cancelled Train List: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद अहम खबर है। दरअसल, श्रीधाम और नर्मदा एक्सप्रेस सहित 8 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। भोपाल मंडल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुदनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन के मध्य तीसरी लाइन चालू करने के लिए 27 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग सहित कई तकनीकी कार्य किए जाने हैं, जिसके चलते कई गाड़ियों को निरस्त किया गया है।

निरस्त की जाने वाली ट्रेनें

(01885) बीना-दमोह अनारक्षित एक्सप्रेस 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक और (01886) दमोह-बीना अनारक्षित एक्सप्रेस 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
(22161) भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक और (22162) दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
(12192) जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 27 नवंबर से 11 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
(12191) हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
(18234) बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 5 से 11 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
(18233) इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 6 से 12 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

विज्ञापन

मार्ग परिवर्तन और रद्द की जाने वाली गाड़ियां

(11071) एलटीटी-बनारस कामायनी एक्सप्रेस 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होते हुए जाएगी तथा 7 से 9 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

(11072) कामायनी एक्सप्रेस 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी होते हुए जाएगी तथा 7 से 9 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

विज्ञापन

वहीं, (11601/11602) बीना-कटनी-बीना मेमू स्पेशल को बहाल कर दिया गया है।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

इससे पहले मथुरा स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से भारतीय रेलवे ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। जिसमें 11077 पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस दिनांक 26/11/2023 एवं 27/11/2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद- नई दिल्ली होकर जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस दिनांक 26/11/2023 एवं 27/11/2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करके निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ