हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑनलाइन गेमिंग की लत में कर्ज में डूबा पिता, शहडोल में पिता ने पूरे परिवार को दिया जहर

शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपये हारने के बाद कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी और बेटी को जहर देकर खुद भी आत्मघाती कदम उठा लिया. इस दर्दनाक घटना में पिता-बेटी की मौत हो गई, जबकि मां आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पत्नी और बेटी को पिलाने के बाद खुद भी पी ली. इस दर्दनाक घटना में पिता और 16 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि मां अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना पुरानी बस्ती क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, शंकर लाल गुप्ता नामक व्यक्ति ऑनलाइन गेम खेलता था और इस दौरान करीब चार लाख रुपये हार गया था. बढ़ते कर्ज और तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पहले बेटी स्वाति की मौत हुई. कुछ समय बाद पिता ने भी दम तोड़ दिया.

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, महिला की हालत नाजुक है और उसे आईसीयू में रखा गया है. घटना के समय परिवार का 15 वर्षीय बेटा घर पर मौजूद नहीं था, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन अब वह पिता और बहन को खो चुका है और मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. प्रारंभिक जांच में आर्थिक तनाव और ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान को घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है.

यह घटना एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग की लत और उससे जुड़ी आर्थिक व मानसिक समस्याओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola