मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 40 साल की महिला को पहले अपने जाल में फंसाया फिर उसे 1.40 लाख रुपये में बेचकर उसकी शादी करा दी। जैसे-तैसे महिला के हाथ एक मोबाइल लगा, जिसकी मदद से उसने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। बहन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलते ही शहडोल पुलिस एक्टिव हो गई और महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने महिला को राजस्थान के गोविंदपुरा गांव से बरामद किया। इसके साथ पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में राजस्थान से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कब से गायब है महिला?
यह मामला शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम बरही कछार का है। यहां सीधी थाने में 29 मार्च को प्रेमिया लोहार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इस बीच पीड़ित महिला ने अपनी बहन को फोन किया और स्थिति के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि महिला राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीडावा थाना के गोविंदपुरा गांव में है। शहडोल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गोविंदपुरा गांव से बरामद किया।
क्या हुआ था उस दिन?
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि डग थाना के हरनावदा गांव के रहने वाले आरोपी गोकुल सिंह ने महिला को 2 मार्च को उज्जैन बुलाया और अगले दिन अपने साथी जगदीश लाल के साथ मिलकर राजस्थान ले गया। यहां उसने महिला को जगदीश मेघवाल नाम के एक व्यक्ति को 1.40 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने जीजा फुलचंद मेघवाल की मदद से मंदिर में जगदीश मेघवाल और महिला की जबरन शादी करवा दी। इसके बाद महिला को पत्नी बताकर कैद कर लिया गया। उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। किसी तरह महिला के हाथ जैसे-तैसे एक मोबाइल लगा। महिला ने तुरंत अपनी बहन को फोन कर आपबीती बताई।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक टकराव के बीच युवाओं में अग्निवीर बनने की होड़, जानें परीक्षा की डिटेल
2 आरोपियों की तलाश जारी
बहन तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अब तक 2 आरोपियों जगदीश लाल और जगदीश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। वहीं, 4 लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। पुलिस बाकी के 2 आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines