MP News Hindi: शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली और प्रदेश के जबलपुर के बाद अब शहडोल में एक पति ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। चरित्र संदेह पर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपी ने हत्या करने के बाद जंगल में सिर और धड़ अलग-अलग जगह दफन कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी के साथ लकड़ी काटने गया था आरोपी
जानकारी के मुताबिक देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया निवासी राम किशोर पटेल अपनी पत्नी सरस्वती पटेल के साथ 12 नवंबर को पास के ही जंगल में लकड़ी काटने गया था। इस दौरान दोनों के उस रात वापस नहीं लौटे जिस पर परिजनों ने देवलौंद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस को मिले मृतका के कपड़े
इस दौरान जंगल में महिला की स्वेटर और साड़ी पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की, तब पाया कि राम किशोर ने पत्नी की हत्या कर दी है। पति राम किशोर पटेल मजदूरी करने बाहर गया था। एक साल बाद दीपावली में घर वापस आया। राम किशोर अपनी पर चरित्र संदेह करता था, जिसके चलते वह अपनी पत्नी से नफरत करने लगा।
इसी कारण अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत देकर फरार हो गया था। पुलिस ने पड़ताल के दौरान निवाड़ी जिले के ग्राम करेली से फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर शहडोल ले आई, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines