शहड़ोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अंतिम छोर देवलौन्द थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात को जिसने भी सुना, वह दंग रह गया। मामला एक ऐसे शख्स की है जिसने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंक दिया। आरोपित अभी फरार है, लेकिन वारदात की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची देवलौन्द पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना देवलौन्द थाना क्षेत्र के करौंदिया की है। आरोपी राम किशोर पटेल अपनी पत्नी सरस्वती पटेल के साथ 12 नवम्बर को पास के ही जंगल में लकड़ी काटने गया था, लेकिन दोनों उस रात वापस नहीं लौटे, जिसके चलते परेशान परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान जंगल में महिला का शव मिलने की खबर से लोग हक्के- बक्के रह गए।
चरित्र संदेह में की हत्या
दरअसल, पति राम किशोर पटेल मजदूरी करने बाहर गया था। एक साल बाद दीपावली में घर वापस आया हुआ था। कथित तौर पर राम किशोर अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था, जिसके चलते वह अपनी पत्नी से नफरत भी करने लगा था। पुलिस को शक है कि आरोपी पति ने शायद इसी कारण से ये खौफनाक कदम उठाया।
कुल्हाड़ी से काटा सिर
पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी को लकड़ी लेने के लिए जंगल ले गया, जहां उसने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर शव को जंगल में कुछ दूर पर फेंक दिया। फिलहाल, आरोपी पति के खिलाफ 302,201 के तहत मामला कायम कर उसकी पड़ताल में जुट गई है।
वहीं इस मामले में देवलौन्द थाना प्राभारी कली राम परते का कहना है कि पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले के जांच चल रही है, जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी ।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
8 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines