हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दादा ने नाती के साथ मिलकर अपने ही बेटे का किया कत्ल, एक्सीडेंट दिखाने बाइक के साथ सड़क पर फेंका शव

विज्ञापन

शहडोल: कहते हैं झूठ छिपाए नहीं छिपता और ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से सामने आया है।  यहां दादा ने नाती के साथ मिलकर अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही आरोपी ने अपने गुनाहों को छुपाने के लिए इस हत्याकांड को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की और बाइक के साथ अपने बेटे के शव को सड़क पर फेंक दिया।

ये घटना महज एक हत्या नहीं बल्कि रिश्तों का भी इसमें गला घोंटा गया है।पुलिस ने हत्यारे दादा और नाबालिग पोते को गिरफ्तार कर लिया है।

शहडोल में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ा है। हत्या के मामलों में इजाफा हुआ है। पति के द्वारा पत्नी की दर्दनाक मौत के बाद नाबालिग के साथ रेप कर हत्या के मामले की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और रिश्ते का कत्ल हो गया। जैतपुर थाना क्षेत्र में बेटे से परेशान एक पिता ने अपने नाती के साथ उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने की नियत से हत्या को एक्सीडेंट का रूप दे डाला, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से चंद घंटों में ही इस हत्या का खुलासा कर दिया।

मृतक का था झगड़ालू किस्म का स्वाभाव 

जैतपुर थाना क्षेत्र के पचरवार का रहने वाला मोहे लाल पाव शराबी और झगड़ालू किस्म का व्यक्ति था। इस बात को लेकर परिवार में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा है। ऐसे ही मोहे लाल का उसके पिता चमरू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना गहरा गया कि पिता ने बेटे पर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

अपने इस गुनाह पर पर्दा डालने की नीयत से पिता ने अपने नाबालिग पोते के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा और इस हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए बाइक में शव को रखकर पचरवार तिराहे के पास सड़क किनारे सुनियोजित तरीके से फेंक दिया। जानकारी लगते ही मौके पहुंचे जैतपुर थाना प्राभारी ने मामले में संदेह होने पर गहन जांच के दौरान चंद घंटों में इस हत्या का खुलासा करते हुए दादा और नाती को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola