MP News: मध्य प्रदेश में बीजेपी की एक महिला सांसद की फेसबुक आईडी से अश्लील पोस्ट शेयर हुई तो हड़कंप मच गया। जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला की सांसद की आईडी को हेक कर लिया गया था, जिसके बाद ही यह पोस्ट डाली गई। इस मामले में बीजेपी सांसद ने साइबर सेल और भाजपा के हेड क्वार्टर को भी सूचित कर दिया गया था।
हिमाद्री सिंह की आईडी हुई थी हेक
दरअसल, शहडोल से बीजेपी सांसद हिमाद्री सांसद की फेसबुक आईडी हेक कर ली गई थी। जिसके बाद उनकी फेसबुक आईडी से एक अश्लील पोस्ट भी शेयर की गई। जब इस बात की जानकारी सांसद को हुई तो उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत अनूपपुर जिले के एसपी की की। इसके अलावा उनकी आईडी को संचालित करने वाली सोशल मीडिया टीम को भी सांसद ने तुरंत जानकारी दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया संभालने वाली टीम ने इस पोस्ट को डिलीट करवा दिया था।
5 जून को हेक हुई थी सांसद की आईडी
बताया जा रहा है कि सांसद हिमाद्री सिंह की फेसबुक आईडी 5 जून को हेक कर ली गई थी। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने 18 जून को मामले की शिकायत अनूपपुर एसपी को कर दी थी। जिसके बाद साइबर सेल की टीम उनकी आईडी को रिकवर करने की कोशिश में लगातार लगी थी। लेकिन जब 11 अगस्त को सांसद की आईडी से अश्लील पोस्ट शेयर हुई तो मामले में हड़कंप मच गया। सांसद की आईडी से जो लोग जुड़े थे उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी सांसद तक पहुंची तो तत्काल मामले में संझान लिया गया।
दिल्ली में हैं सांसद हिमाद्री सिंह
फिलहाल संसद सत्र चलने की वजह से शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह दिल्ली में हैं। उनका कहना है की फेसबुक आईडी हेक कर ली गई थी। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह साइबर सेल में दोबारा भी शिकायत करेंगी। क्योंकि इस बात का पता लगाना भी जरूरी है कि आखिर हैकर कौन हैं और कैसे यह काम कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः चुनावी हिंदू बताने पर Kamal Nath ने BJP को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 hr agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 hr agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines