Sidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हुआ। सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मारी फिर उसपर पलट गया। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार दो बच्चों समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल हैं, लेकिन उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सीधी जिले के एसपी डॉक्टर रवींद्र सिंह ने मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह 9 से 10 बजे के बीच का है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1666696641209044992?s=20
कुंदौर से सिरसी गांव जा रहे थे लोग
बताया जा रहा है कि कुछ लोग कार में सवार होकर कुंदौर गांव से वापस सिरसी गांव जा रहे थे, तभी सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास ये हादसा। कार सड़क किनारे खड़ी थी। लोग उसमें बैठे थे। तभी अचानक ट्रक आया और टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद ट्रक कार पर पलट गया। हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया।
हादसे को देख सहम उठे लोग
हादसे के बाद जो तस्वीर सामने आई है, वह भयानक है और दर्दनाक भी। कार में सवार लोगों को बचने का कोई मौका नहीं मिला। ट्रक के पलटने के बाद कार में सवार लोग कुचल गए। लोगों ने पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला। हादसे की भयावहता देख लोग सहम उठे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: GGSIPU: तकरार के बीच दिल्ली के LG विनय और CM केजरीवाल ने इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
11 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines