Madhya Pradesh Crime: (डॉ. अमित मंकोडी, सीहोर) मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक युवती से ढोंगी बाबा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाबा यूपी फरार होने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। 24 वर्ष की युवती ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने बताया कि उसके पिता को एक माह पहले करंट लग गया था। घर में अन्य समस्याएं चल रही थी। चार दिन पहले उसके घर मंगल मेहरा नाम का बाबा आया। 60 वर्षीय बाबा ग्राम सोनखेड़ी का रहने वाला है, जो उसके पिता को जानता है। बाबा ने कहा कि वह उसके पिता का हाल जानने आया है।
‘सड़क पर जाकर खड़े हो जाओ, कोई आए तो बता देना’
बाबा ने पिता से कहा कि वह सब ठीक कर देगा। लेकिन पूजा करवानी होगी। 06 जुलाई को पीड़िता मंगल बाबा के घर गई। वहां बाबा ने पूजा के लिए सामग्री की सूची बनाकर दी। 07 जुलाई को सुबह पीड़िता पूजा का सामान खरीदकर अपने छोटे भाई के साथ बाबा के घर गई थी। बाबा ने पहले घर पर पूजा की, फिर कहा कि घर से बाहर गांव की सीमा पर पूजा करनी होगी। यह पूजा खंडित हो गई है। पीड़िता और भाई को बाबा अतरालिया रोड़ पर स्थित बड़ी पुलिया के पास ले गया।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान लौटी तो गुलाम हैदर मेरा हलाला…पहले पति को लेकर सीमा हैदर ने क्यों कही ये बात?
बाबा ने उसके भाई से कहा कि तुम सड़क पर जाकर खड़े हो जाओ। कोई आए तो आवाज दे देना, नहीं तो पूजा खंडित हो जाएगी और तुम दो घंटे बाद आ जाना। भाई वहां जाकर खड़ा हो गया। इसके बाद बाबा ने पूजा आरंभ कर दी। बाबा ने कहा कि तुम्हारी पूजा के बाद कई और लोगों की पूजा भी करवानी है। कुछ देर बाद बाबा ने उसे पानी के साथ भभूत खाने को दी। वह बेहोश हो गई। भाई जब 3 बजे लौटा तो देखा कि बाबा उसके साथ रेप कर रहा था। बाबा भाई को देखते ही भाग गया। जिसके बाद भाई उसे होश में लाया। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपूर को आरोपी को पकड़ने के आदेश दिए थे। तीन घंटे बाद ही बाबा को पुलिस ने दबोच लिया। मेडिकल के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines