MP School Holiday Due to Leopard: मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वाले नर्मदापुरम जिले में तेंदुए और उसके शावकों ने खौफ मचा रखा है। इनकी इतनी दहशत है कि स्कूल में लॉकडाउन लगा दिया गया है। स्कूल की 10 दिन की छुट्टी कर दी गई है। इसके बाद क्लासेस ऑनलाइन चलाने का फैसला लिया गया है।
पथरौटा पावर ग्रिड परिसर का मामला
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इटारसी के पथरौटा स्थित पावर ग्रिड परिसर में पिछले कई दिनों से मादा तेंदुआ और उसके शावक घूम रहे हैं। आठ दिनों से तेंदुए ने दहशत मचा रखी है। कुछ समय पहले एक शावक की करंट से मौत भी हो गई थी। इसके बाद यहां रहने वाले लोग और स्कूल जाने वाले बच्चे डरने लगे हैं।
सेंट्रल स्कूल के पास भी देखा गया तेंदुआ
इसके बाद टैगोर विद्या मंदिर स्कूल मैनेजमेंट को बड़ा फैसला लेना पड़ा। स्कूल ने 4 से 13 सितंबर तक छुट्टी घोषित कर दी है। इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थित केंद्रीय विद्यालय कैंपस में भी तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया। बीते 5 दिनों से उसकी हलचल बढ़ गई है। उसके फुट प्रिंट भी दिखाई दिए हैं। प्रिसिंपल का कहना है कि इससे पहले हमने 3 दिन की छुट्टी की थी। तब लगा था कि तेंदुए को वन विभाग द्वारा पकड़ लिया जाएगा, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो 10 दिन की छुट्टी और कर दी गईं।
ये भी पढ़ें: इंदौर के MYH अस्पताल में चूहे के काटने से नवजात की मौत, नर्सिंग अधीक्षक को हटाया, नर्स निलंबित
वन विभाग ने दो और पिंजरे लगाए
तेंदुआ तवा बफर रेंज के धांसई में बीते 3 दिनों से एक्टिव है। वह ग्रामीणों की मुर्गे-मुर्गियों का शिकार कर रहा है। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए दो पिंजरे और लगा दिए हैं। इससे पहले इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सड़क से लगे ग्राम पांडरी में 6 दिन पहले एक तेंदुए को सड़क पार करते हुए देखा गया था।
किया जा चुका है रेस्क्यू
इससे पहले इस इलाके में तेंदुए का रेस्क्यू किया जा चुका था, लेकिन वे फिर यहां विचरण करने आ गए। कुछ समय पहले हिरणचापड़ा, खखरापुरा, सहेली समेत 7 गांवों में दहशत फैलाने वाले एक तेंदुए को खखरापुरा गांव के पास लगाए गए पिंजरे से पकड़ा गया था।
ये भी पढ़ें: ‘परिवार से जान का खतरा…’, श्रद्धा तिवारी के केस में पलटी कहानी, पिता के साथ जाने से इनकार
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines