Sawan Somwar Ujjain: बाबा महाकाल के मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को भक्तों की जमकर भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी परिवार के साथ बाबा के दर्शन किए। सीएम शाही सवारी में भी शामिल होंगे। आज बाबा की विशेष पूजा अर्चना भी की गई।
शिव तांडव रूप में दिए दर्शन
सावन के तीसरे सोमवार को बाबा महाकाल को शिव तांडव रूप में सजाया गया। जहां उनका सुबह विशेष श्रृंगार किया गया और विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह सबसे पहले भगवान को भस्म चढ़ाई गई, इसके बाद अभिषेक पूजन कर भांग, चंदन से राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया। जबकि शाम को वह चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर रूप में नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।
दो लाख से ज्यादा लोग पहुंचे
वहीं सावन के तीसरे सोमवार को भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। जबकि शाम तक और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि मंदिर में भक्तों को दर्शनों में परेशानी न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था भी बनाई गई है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय और कुणाल के साथ उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। सीएम शाही सवारी में भी शामिल होंगे।
बता दें कि इस बार सावन का महीना 60 दिन यानि दो महीने तक चलने वाला है। ऐसे में बाबा महाकाल की इस बार 10 सवारियां निकाली जाएगी। भगवान महाकाल सवारी में प्रत्येक सोमवार को नए स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। जिसके लिए उज्जैन में विशेष व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
10 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
24 mins agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines