Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के सतना में तिहरा हत्याकांड सामने आया है। एक महिला और दो बच्चों की बेरहमी से हत्या की गई है। महिला और बच्चों की लाशें घर में मिली हैं। जबकि महिला के पति की बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली है। ये परिवार सतना में एक दिन पहले ही आया था। कमरा किराये पर लिया गया था। बुधवार सुबह सभी शव नजीराबाद इलाके में मिले हैं। सूचना के बाद एसपी आशुतोष गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक राकेश चौधरी मूल रूप से तिघरा गांव का रहने वाला था। वह सतना में लेबर वर्क करता था। राकेश ने एक दिन पहले ही नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास रूम रेंट पर लिया था। रूम का मालिक राजेश उर्फ कैदी प्रजापति है।
पति की डेड बॉडी से हाथ और सिर गायब
मंगलवार को उसने 28 साल की पत्नी संगीता, 8 साल के बेटे निखिल और 6 साल के ऋतिक के साथ शिफ्ट किया था। बुधवार सुबह रूम में कोई हलचल नहीं हुई तो मकान मालिक की पत्नी चंदा पहुंची। चंदा ने दोनों बच्चों और महिला की खून से सनी लाशें देखी। वहीं, जीआरपी को सूचना मिली कि एक डेड बॉडी ट्रैक पर पड़ी है। सभी थानों को पहचान के लिए सूचना दी गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने इसकी पहचान राकेश चौधरी के तौर पर की। एसपी गुप्ता ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि बेरहमी से दोनों बच्चों और महिला का कत्ल किया गया है। पति का शव ट्रैक पर मिला है, जिसके हाथ और सिर गायब हैं। चंदा ने बताया कि ये लोग एक दिन पहले ही यहां रहने आए थे।
यह भी पढ़ें:‘सीहोर का रेपिस्ट बाबा’…पूजा करके युवती को भभूत खिलाई, बेहोश होने पर किया गंदा काम
चंदा के मुताबिक वह भी इन लोगों के साथ काम करती थी। परिवार पहले कहीं और रहता था, लेकिन वहां से अब यहां शिफ्ट हुआ था। पति-पत्नी ने कहा था कि जल्दी दूसरा ठिकाना ढूंढ लेंगे। तब तक रूम दे दो। बाद में महिला और उसका पति बच्चों को छोड़कर काम पर गया था। रात को लौटे थे और खाना खाकर सो गए थे। बताया जा रहा है कि संगीता का मायका बिरसिंहपुर के पास गांव खांच रेउहान में पड़ता है। 5 महीने पहले संगीता बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। बाद में लौटी थी। वहीं, राकेश का भी अपने भाई रमेश से विवाद बताया गया है। पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines