Sant Ravidas Mandir Sagar: सागर में बनने वाले भव्य संत रविदास मंदिर की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रख दी है। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए संत रविदास के मार्ग पर चलने की सलाह दी है। बता दें कि यह मंदिर सागर से सटे मकरोनिया के बड़तूमा में बनेगा ऐसे में यह भव्य मंदिर कैसा होगा इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
100 करोड़ की लागत से बनेगा मंदिर
बड़तूमा में बनने वाले मंदिर की लागत 100 करोड़ रुपए होगी। जहां 11.29 एकड़ जमीन में मंदिर के साथ-साथ कला संग्रहालय भी बनेगा। इस मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया जाएगा, जिसमें संत रविदास के जीवनी को विशेष शैली में म्यूजियम भी बनेगा, यह म्यूजियम 20500 वर्गफीट में होगा। जिसमें चार गैलरी होंगी। पहली गैलरी में संत रविदास के जीवन के बारे में बताया जाएगा।
दूसरी गैलरी में उनके संदेश उनका भक्ति मार्ग और निर्गुण पंथ के बारे में बताया जाएगा। जबकि तीसरी गैलरी में संत रविदास के प्रभावों और रविदासिया पंथ के बारे में बताया जाएगा। जबकि चौथी गैलरी में संत रविदास के साहित्य और समकालीन विवरण के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में एक संगत हाल भी बनाया जाएगा। जिसमें लोग कीर्तन करेंगे।
मंदिर में लाइब्रेरी बनेगी
इसके अलावा मंदिर परिसर में एक भव्य लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। जिसमें संत रविदास से जुड़ा सभी साहित्य और उनके जीवन पर आधारित किताबें भी होगी। वहीं मंदिर में एक प्रतीकात्मक रूप से जलकुंड का भी निर्माण किया जाएगा।
मंदिर में लोगों के रुकने की रहेगी व्यवस्था
मंदिर में आने वाले लोगों को रुकने लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएगी। यहां लोगों को ठहरने के लिए 12 हजार 500 वर्ग फीट में एक भक्त निवास बनाया जाएगा। जिसमें 15 एसी रूम होंगे। जिसमें करीब 80 लोग ठहर सकेंगे। इसके अलावा एक फूड कोर्ड बनेगा, जिसके माध्यम से लोगों को भोजन की व्यवस्था की जाएगी। पूरे मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। जहां पूरे मंदिर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा फायर सेफ्टी, लाइटिंग आदि की सभी व्यवस्था रहेगी, ताकि मंदिर पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके।
कमल के फूल पर विराजेंगे संत रविदास
पहले एक पार्क बनाया जाएगा। फिर इस पार्क के बीचों-बीच एक शिखरनुमा मंदिर होगा। जिसमें संत रविदास कमल के फूल पर विराजेंगे। इसके अलावा इस मंदिर में संत रविदास के काशी से लेकर शुरू हुई देशभर की यात्रा को भी दिखाया जाएगा। मंदिर में संतों के जीवन से जुड़ी विविध माध्यमों को भी दर्शाया जाएगा।
सीएम शिवराज ने किया था ऐलान, पीएम ने किया भूमिपूजन
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 फरवरी को सागर में आयोजित संत रविदास महाकुंभ में संत रविदास का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का भूमिपूजन कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह मंदिर एक से डेढ़ साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।
ये भी देखें: पीएम मोदी ने किया संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन
संबंधित खबरें
MP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 hr agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
2 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines