MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से तकरार के बीच समाजावादी पार्टी ने रविवार को अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें तीन प्रत्याशियों के टिकट बदले हैं। पार्टी ने पूर्व विधायक मनीराम धाकड़ को मुरैना के जौरा से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने इस सीॉ पर पहले रीना कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया था। उनके बदले इस बार धाकड़ को मैदान में उतारा है। महाराजपुर से अजय तिवारी के स्थान पर पुष्पेन्द्र यादव और देवतालाब में रामयज्ञ सोंधिया के स्थान पर सीमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा पन्ना से महेंद्र वर्मा, मनगवां में ईजी प्रीति वर्मा, ग्वालियर पूर्व में विनोद गुर्जर, मेहगांव से देवेंद्र सिंह गुर्जर, भोपाल के गोविंदपुरा से डॉ. विवेक परिहार, बंडा से सुनील जैन, गोहद से डॉ. एमएल माहौर, खरगापुर से श्यामरतन उर्फ भक्ति तिवारी, वहीं, डॉ. बेनी प्रसाद चंसौररिया को छतरपुर और से मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें : पूर्व CM चंद्रबाबू ने जेल से लिखी चिट्ठी-‘आंखों के आगे चलती है पूरी जिंदगी की फिल्म’; राजनीति में मचा बवाल
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा सपा को सीट न देने पर अखिलेश यादव नाराज हैं। आज ही अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर 2024 का लोकसभा चुनाव पीडीए के मुद्दे पर लड़ने की बात कही है। इसके बाद से यह चिंता बढ़ गई है कि क्या अखिलेश यादव I.N.D.I.A. गठबंधन के साथ रहेंगे या अलग हो जाएंगे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की सूची की घोषणा के बाद, अखिलेश यादव ने पार्टी पर अन्य दलों को ‘बेवकूफ’ बनाने का आरोप लगाया था और यहां तक संकेत दिया था कि अगर समाजवादी पार्टी को पता होता कि गठबंधन राज्य स्तर पर काम नहीं करता, तो वह इसमें शामिल नहीं होते। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि वे छह सीटों के लिए हमारे बारे में सोचेंगे। जब उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा की तो सपा के लिए कुछ भी नहीं था। अगर मुझे पता होता कि राज्य में कोई गठबंधन नहीं है, तो हम मिलते ही नहीं। हमने कांग्रेस से बात नहीं की होती।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines