SP leader Anurag bhadouria on INDIA alliance: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे कल बीते रविवार 3 दिसम्बर को सामने आ चुके हैं। शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में परचम लहराया है। बीजेपी को विधानसभा की 230 सीटों में से 163 पर जीत मिली है, वहीं कांग्रेस को 66 सीटों से संतुष्ट होना पड़ा। इस बीच कांग्रेस की हार के बाद इंडिया गठबंधन के बीच फिर बयानबाजी देखने को मिली है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया ने सोशल साइट्स X पर पोस्ट करके सपा और कांग्रेस के बीच तल्खी को बढ़ा दिया है।
सपा नेता ने की पोस्ट
समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया ने सोशल साइट्स X पर लिखा, अब शायद कमलनाथ जी के समझ में बात आ गई है कि अखिलेश यादव जी का मतलब क्या है?
वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी प्रदेश में कांग्रेस को हार के लिए कमलनाथ की ‘अखिलेश-विखिलेश’ टिप्पणी को जिम्मेदार ठहराया। अखिलेश यादव का कहना है कि उनके बयान से बहुजन और पिछड़े दोनों वर्गों के लोगों को दुःख हुआ।
सपा ने 46 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार
बता दें कि यह पहली बार नहीं जब इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच तल्खी देखने को मिली। इससे पहले जब राज्य में सीट बंटवारे को लेकर पंच फंसा तो कमलनाथ के द्वारा अखिलेश यादव पर की गई अमर्यादित टिप्पणी ने सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में 46 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे। हालांकि उन्हें किसी भी सीट पर सफलता नहीं मिल सकी।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 hr agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines