सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले में पुलिस बल में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक उमा शंकर कटारे ने अपना एक वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो के जरिए उन्होंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सागर रेंज आइजी से लेकर एसपी तक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
प्रधान आरक्षक कटारे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह वर्ष 2013 से शाहगढ़ थाने में पदस्थ थे। उनका पूरा कार्यकाल निर्विवाद निकला है। 3 सितंबर 2022 को शाहगढ़ थाना प्रभारी का एक आडियो वायरल हुआ था। इसमें वे स्टाफ के साथ गालीगलौज कर रहे थे। उक्त आडियो वायरल करने का आरोप उन पर लगाया गया और परेशान किया जाने लगा।
IG कर रहे हैं परेशान, बार-बार कर रहे हैं ट्रांसफर
इस घटना के बाद उन्होंने अपना ट्रांसफर पुलिस लाइन करा लिया। लेकिन जब वह पुलिस लाइन में ज्वाइंन करने पहुंचे तो पता चला कि उनका ट्रांसफर आइजी द्वारा टीकमगढ़ कर दिया गया है। इसके बाद वह आइजी सर के पास पेश हुए और ट्रांसफर का कारण पूछा। उनसे निवेदन किया कि ट्रांसफर करना ही है तो छतरपुर या पन्ना कर दो, वह ज्वाइंन कर लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हाईकोर्ट जाकर ट्रांसफर पर स्टे लेकर आया।
लेकिन करीब 10 दिन बाद फिर ट्रांसफर कर दिया गया। उनको लगातार परेशान किया जा रहा है। वहीं शाहगढ़ थाना प्रभारी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सागर एसपी से भी शिकायत की। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उनके पास मिलने का समय नहीं है।
मैं गलत हूं तो मेरी जांच करा लें
प्रधान आरक्षक कटारे ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि मेरा बार-बार ट्रांसफर कर परेशान किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अफसर ही मेरे खिलाफ किसी आपराधिक गतिविधि में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। मैं कहीं गलत हूं तो मेरी जांच करा लें। यदि दोषी पाया जाता हूं तो बर्खास्त कर दें। कटारे ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से मामले को संज्ञान में लेने की मांग की है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
20 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
23 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines