सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के जालमपुर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुएं में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। मामला सुबह का है जब बच्चा पढ़ने के लिए स्कूल गया था। घटना दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है। उस वक्त स्कूल के शिक्षकों द्वारा दोपहर 1:00 बजे लंच की गई थी जिसके दौरान मासूम बच्चे खाना खाने के लिए गए हुए थे।
कुछ समय बाद वहां के शिक्षक को सूचना मिली कि 2 बच्चे कुएं में डूब गए हैं। तभी स्कूल के शिक्षक कुएं पर पहुंचे तो देखा कि बच्चे कुएं में डूबे हुए हैं। इस घटना के बाद शिक्षक ने बच्चों के परिजनों को सूचना दी, तभी तत्काल एक बच्चे को कुएं में से निकाला गया। वहीं कुएं की गहराई ज्यादा होने के कारण एक बच्चा निकालने में असफल रहे लेकिन कुछ समय बाद कुएं का पानी खाली पर शव को बाहर निकाला गया।
तभी परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी और कुएं में से निकाल कर दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों बच्चो को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस चौकी गूगरा खुर्द प्रभारी द्वारा बताया गया है मृत का नाम दामोदर पिता सुदामा विश्वकर्मा उम्र 8 वर्ष , ओम रावत पिता प्रभु रावत उम्र 13 वर्ष दोनों बच्चे निवासी जालमपुर के बताए जा रहे हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे बच्चों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा आए और मृत घोषित होने के बाद पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों के लिए सौंप दिया गया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines