हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

CD पर बयानबाजी में साध्वी प्रज्ञा सिंह की एंट्री, बोलीं- जल्द करूंगी खुलासा

विज्ञापन
sadhvi pragya

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश में चुनावी साल में अचानक CD का जिन्न बयानबाजी के साथ बाहर आ गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने दावा किया कि उनके पास BJP और RSS के नेताओं की सीडी है। यहां तक कि कमलनाथ ने भी BJP नेताओं की CD देखने का दावा किया। अब भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने भी डॉक्टर गोविंद सिंह को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा- “अगर मैंने गोविंद सिंह की कुंडली निकाल दी तो कांग्रेस में ही नहीं, बल्कि कहीं रहने लायक नहीं बचेंगे, इसलिए मैं कह रही हूं सावधान रहिए गोविंद सिंह जी।

जवाब देने के लिए तैयार

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरुद्ध बोलने वालों को जवाब देने के लिए मैं तैयार हूं। गोविंद आप प्रतीक्षा कीजिए अति शीघ्र आपका काला इतिहास पूरे देश प्रदेश के समक्ष आने वाला है। आप कह सकते हैं कि मैं अभी तक क्यों नहीं बोल रही तो मैं बता दूं कि मैं बोल नहीं रही मैं सिर्फ तैयारी कर रही हूं और आप देखिए अतिशीघ्र।”

कुछ समय का इंतजार

प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी कहा कि “गोविंद सिंह अगर टिक जाएं एक मिनट भी तो बताऊंगी, मैं सिर्फ कुछ समय का इंतजार कर रही हूं क्योंकि गोविंद सिंह लाहर के हैं और मैं भी लाहर की हूं। मेरे पिताजी बड़े थे इसलिए पहले हमारे पिताजी हैं। यह कब आए वहां इसलिए इनका इतिहास मालूम है। मुझे तब से लेकर लास्ट तक, आज तक, अगर मैंने उनकी कुंडली निकाल दी तो वह कांग्रेस में नहीं कहीं रहने लायक नहीं बचेंगे।

विज्ञापन

अपने घर पर CD दिखाने का खुला चैलेंज

इससे पहले नरोत्तम मिश्रा भी कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह को कह चुके हैं कि जो यह उम्र सीडी देखने की नहीं है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी डॉक्टर गोविंद सिंह को अपने घर पर CD दिखाने का खुला चैलेंज किया है। दरअसल साल 2018 में विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ सरकार आते ही हनी ट्रैप का मामला सामने आया था जिसमें यह भी सामने आया था कि कई नेता और ब्यूरोक्रेट्स की सीडी भी हैं। फिलहाल यह मामला कोर्ट में है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola