Sadhvi Mandakini Arrest By MP Police: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली साध्वी मंदाकिनी उर्फ ममता जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि साध्वी मंदाकिनी के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के २ मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पुलिस उनसे इन्हीं मामलों में पूछताछ कर रही है। आरोप है कि साध्वी मंदाकिनी पुरी ने उज्जैन के एक संत से निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनवाने के नाम पर 7.5 लाख रुपये ले लिए थे।
ये है मामला
बता दें कि साध्वी मंदाकिनी पुरी के खिलाफ चिमनगंज मंडी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने साध्वी मंदाकिनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उज्जैन के एक संत से निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनवाने के नाम पर 7.5 लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने जांच के बाद साध्वी मंदाकिनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। इसके अलावा, उसी दिन साध्वी मंदाकिनी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तब से ही वह जिला अस्पताल में भर्ती थी।
यह भी पढ़ें: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन से CM मोहन यादव दुखी, बोले- हमने साथ काम किया था
अखाड़े से निष्कासित हुई साध्वी मंदाकिनी
इस मामले के सामने आने के बाद इसी तरह का एक मामला राजस्थान के जयपुर से सामने आया। जयपुर के एक संत ने महाकाल थाने में साध्वी मंदाकिनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। इन मामलों के सामने आने के बाद से अखाड़ा परिषद ने साध्वी मंदाकिनी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया। वहीं आज चिमनगंज मंडी पुलिस ने साध्वी को जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि साध्वी मंदाकिनी पुरी से थाने में पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
14 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines