हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

MP: तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को रौंदा, गुस्साए परिजनों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

Riva Accident: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक स्कूल बस ने 3 वर्षीय मासूम को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा सेमरिया थाना अंतर्गत खारा मोड़ के पास हुआ, जिसके बाद भारी संख्या में एकत्रित भीड़ ने सेमरिया-बसामन मामा मुख्य मार्ग को चक्काजाम कर दिया। फिलहाल, सेमरिया पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। वहीं, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मार्ग को 4 घंटे जाम के बाद खोला गया

हादसे के बाद क्षेत्र भ्रमण पर निकले स्थानीय भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को समझाया और कहा कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से बात कर मुआवजा दिलाएंगे। तब जाकर परिजन माने, उसके बाद सेमरिया-बसामन मामा मुख्य मार्ग को 4 घंटे के जाम के बाद खोला गया है।

यह भी पढ़ें-MP: चुनावी साल में राहुल गांधी का पहला दौरा, बोले- एक तरफ गांधी हैं, तो दूसरी तरफ गोडसे

विज्ञापन

घर से दुकान के लिए निकली थी बच्ची

सेमरिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने जानकारी दी कि सन स्कूल की बस क्षेत्र के बच्चों को लेकर शनिवार की सुबह 8 बजे खारा मोड़ पहुंची। बस को बसामन मामा की तरफ से सेमरिया जाना था। उसी दौरान अवनी साहू पुत्री सोनू साहू अपने घर से दुकान के लिए निकली थी और इसी बीच तेज रफ्तार स्कूल बस के लापरवाह चालक ने बच्ची को कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची के सिर व छाती पर बस का पहिया चढ़ गया। इस वीभत्स दुर्घटना को देखकर लोग सहम गए। इसके बाद लोगों ने मांग थी कि आरोपी स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola