Rewa News: मध्य प्रदेश में खाद की सप्लाई को लेकर किसान परेशान हो रहे हैं। रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उमरी स्थित खाद वितरण केंद्र पर मंगलवार को खाद और टोकन लेने पहुंचे किसानों की भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। केंद्र का गेट खोलने के दौरान किसानो ने दौड लगा दी। अचानक हुई भगदड़ के कारण कई महिलाएं और पुरुष जमीन पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की मदद से उन्हे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
सुबह से लगी थी किसानों की भीड़
मौके पर मौजूद किसानों के अनुसार, रीवा के निजी महाविद्यालय परिसर में खाद वितरण और टोकन के अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था होने से किसान भ्रमित हो गए। किसान खाद और टोकन लेने के लिए सुबह से ही गेट पर जमा होने लगे। इस दौरान किसानों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सुबह से गेट बंद रहने के बाद जैसे ही अचानक गेट खोला गया, तो पहले अंदर जाने के लिए भगदड़ मच गई। इस दौरान किसान पहले टोकन पाने की होड़ में धक्का-मुक्की करने लगे।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, हर ग्राम पंचायत में मिलेगी ये सुविधा
महिलाओं सहित कई लोग घायल
अचानक हुई भगदड़ की घटना के कारण मौके पर महिलाओं की चीख-पुकार गूंज उठी। इस दौरान कई महिलाएं भीड़ के बीच जमीन पर गिरकर घायल हो गई। जिन्हें स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं मामले की जानकारी होने पर एडीएम सपना त्रिपाठी, एएसपी आरती सिंह, एसडीओपी उमेश प्रजापति सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस-प्रशासन किसानों को टोकन के साथ खाद वितरण की व्यवस्था संभाल रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हुई हैं। वहीं, किसानों का आरोप है कि अव्यवस्थित प्रबंधन और अचानक गेट खोलने से यह स्थिति बनी।
यह भी पढ़ें- MP के रीवा में दर्दनाक हादसा, ऑटो पर पलटा सीमेंट भरा ट्रक, 7 की मौत
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
8 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
8 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines