Rewa Crime News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक झकझोरने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल के भाई ने 9 साल की बहन का पहले रेप किया और फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। जब ये बात उसने अपनी मां और दूसरी बहनों को बताई तो उन्होंने भी उसका साथ दिया। सभी ने मौत का कारण कीड़ा काटना बताया है।
जानकारी के अनुसार रीवा के रहने वाले नाबालिग को 1 साल पहले मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने की लत लग गई। वो फोन में अक्सर सभी से नजरें बचाकर वीडियो देखता था। घटना 24 जुलाई की है। रात में लड़ने ने पहले पोर्न देखा फिर पास में सो रही बहन का मुंह दबाकर रेप किया। इसके बाद जब बहन ने ये बात पिता को बताने की बात कही तो वह डर गया और उसने गला घोंटकर मारने की कोशिश की और इस दौरान वह बेसुध हो गई।
मां के साथ गला घोंटकर मार डाला
घबराए लड़के ने जब ये बात अपनी मां को बताई तो उसने देखा कि बच्ची की सांसें चल रही थी। इसके बाद लड़के ने मां और बहनों के सामने मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस को मां और बेटे ने कहा कि बहन की मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने से हुई है। परिवार में कुल 5 भाई-बहनें और माता-पिता समेत 7 सदस्य हैं। 24 जुलाई घटना वाले दिन 13 साल का भाई और बहन पास में सो रहे थे जबकि मां और दूसरी बहनें दूसरे कमरे में सो रहे थे।
ये भी पढ़ेंः BJP नेता के बेटे ने बुजुर्ग पर बरसाए थप्पड़, Video देख लोग बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
बयान बदले तो हुआ शक
मामले में पुलिस ने जब मां और अन्य भाई-बहनों से पूछताछ की तो सभी ने अलग-अलग और गोल-मोल उत्तर दिए। इस दौरान पुलिस ने बाहर के लोगों से भी पूछताछ की तो घरवाले टूट गए। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटों से सख्ती से पूछताछ की तो सच बाहर आ गया। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
ये भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश में लाडली बहना आवास योजना को लेकर पहुंचे 63 लाख आवेदन, मोहन सरकार ने दिया अपडेट
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
13 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
13 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines